McqkartGet appPractise

न्याय के अनुसार, समस्त त्रुटियाँ आत्मनिष्ठ होती हैं। वात्स्यायन कहते हैं: "जो सत्य ज्ञान द्वारा दूर किया जाता है, वह असत्य अवबोध है, न कि वस्तु"।

मरीचिका को दृष्टांत के रूप में लेते हुए उद्योतकर प्रेक्षित करते हैं कि समस्त स्थिति में वस्तु वही रहती है जो वास्तव में वह है। सूर्य की चमकती किरणों के संबंध में, जब जल का संज्ञान उत्पन्न होता है, वस्तु में कोई त्रुटि नहीं होती। ऐसा नहीं है कि किरणें, किरणें नहीं हैं, न ही ऐसा कि चमक, चमक नहीं है; त्रुटि संज्ञान में निहित होती है, किसी वस्तु के ऐसे संज्ञान के रूप में जो वह नहीं है।

न्याय का यथार्थवाद यहाँ थोड़ा रूपांतरित है, क्योंकि वह इस विचार के आधार पर भ्रम की अनुभूति को नहीं समझा सकता कि अनुभूत वस्तुओं का जगत अनुभूतिकर्ता से स्वतंत्र रूप से विद्यमान होता है। समस्त त्रुटिमय संज्ञान का यथार्थता में कुछ आधार होता है। वात्स्यायन कहते हैं: "कोई मिथ्या अवबोध पूर्णतया आधारहीन नहीं है"। कोई वस्तु जैसी है उससे इतर उसका अवबोधन ही त्रुटि है, और अन्यथाख्याति का यह दृष्टिकोण न्याय द्वारा समर्थित है।

"न्याय के अनुसार, समस्त त्रुटियाँ विषयनिष्ठ होती हैं।" निम्नलिखित में से कौन अभिप्राय इस कथन की सही व्याख्या करता है?

Aन्याय वस्तुनिष्ठ यथार्थवाद को मानता है, जिसके अनुसार वस्तु मनस से स्वतंत्र एक वास्तविक चीज है, अतः त्रुटि आत्मनिष्ठ होनी चाहिए।
Bन्याय दर्शन के अनुसार त्रुटि प्रत्यक्ष की गई उसी वस्तु में निहित होती है।
Cत्रुटि आत्मनिष्ठ और वस्तुनिष्ठ दोनों प्रकार की परिघटना है।
Dन्याय दर्शन में त्रुटि न तो आत्मनिष्ठ और न ही वस्तुनिष्ठ होती है।
🔒 Answer hidden — practise on Mcqkart to check yourself and see the explanation.

Want more like this? Create a free account to practise a full test, track your progress, and get spaced-repetition review.

Practise on Mcqkart →🎓 Book an expert →