तृतीय विश्व में ग्रामीण योजना के लिए बृहत् रूप से दो भिन्न उपागम हैं। सुधार वादी उपागम, जिसका लक्ष्य मौजूदा कृषक उत्पादन प्रणाली के भीतर कृषिक विकास को प्रोत्साहित करना है; और रूपांतरण वादी उपागम जो कृषिक और सामाजिक संगठन के नए रूपों को स्थापित करने का प्रयास करता है और जो सामाजिक संचालनों, उत्पादन तकनीकों और सामाजिक-कानूनी संरचना के पैमाने के सन्दर्भ में मौजूदा प्रणाली से आमूल विच्छेद करता है।
सुधारवादी उपागम अफ्रीका, भारत और अन्य स्थानों पर ब्रिटिश औपनिवेशिक सरकार द्वारा अपनाई गई विकास नीतियों की विशेषता थी। औपनिवेशिक शासन के अंतर्गत, भूक्षरण को रोकने या कुछ विशेष फसलों की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए, प्रसार कार्य को प्राय: विभिन्न प्रशासनिक अध्यादेशों के साथ युग्मित किया जाता था। इस प्रकार, उत्पादन के लिए सामान्य प्रोत्साहन 'सतत प्रत्यायन' के सिद्धान्त के साथ संयोजित किए गए। अनुपालन न करने के प्रकरणों को न्यायालयी कार्रवाई के लिए प्राधिकारियों को सूचित किया जाता था।
विभिन्न सरकारों ने इन फसलों के विपणन को अपनी उपज के विक्रय के लिए छोटे किसानों से बनी सहकारी संगठनों या राज्य अभिकरणों द्वारा प्रोत्साहित किया। इस प्रकार औपनिवेशिक सरकार वितरण के साथ-साथ उत्पादन के लिए महत्त्वपूर्ण इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास में सहायता के लिए तत्पर थी।
औपनिवेशिक काल में भूक्षरण को कैसे रोका जाता था?
Want more like this? Create a free account to practise a full test, track your progress, and get spaced-repetition review.
Practise on Mcqkart →🎓 Book an expert →