McqkartGet appPractise
HomeExamsUGC NETHindi

रचना का सच रचना के भीतरी पाठ में वास करता है, जिसे जोराबरी ऊपर से खींच कर नहीं पाया जा सकता। इसलिए औसत आलोचक रचना की प्रशंसा या निंदा करके ही ठहर जाता है। वह रचना का वास्तविक यथार्थ मूल्य बताने में असमर्थ रहता है।

मर्मज्ञ आलोचक एक खास तरह से रचना की पुनर्रचना करता है। इससे पाठक की रसानुभूति और सौंदर्यानुभूति के परिष्करण के साथ सर्जनात्मक विस्तार होता है। अच्छा पाठक और आलोचक वही है जो कविता की पहले बिना किसी दुराग्रह के 'क्लोज रीडिंग' करता है। उसके बाद कला-वस्तु के कथ्य और रूप का विश्लेषण करता है। कई बार रचना इतनी जटिल, दुरूह और संश्लिष्ट होती है कि रचना के रागदीप्त सच से साक्षात्कार एक चुनौती होती है।

कविता का कार्य है भावों का परिष्करण, उदातीकरण। कविता को पद्य का पर्याय न मानना; कविता तो पद्य का एक प्रकार विशेष है। कविता की अनेक परिभाषाएँ आलोचक गढ़ते रहते हैं, वे प्राय: आयातित होती हैं। तुक और लय के विश्राम का भी कविता में अलग तरह का सृजन संदर्भ रहता है। ध्यान रहे कि आलोचना सिद्धांत अटल धर्म नहीं है, उसमें निरन्तर परिवर्तन की अपेक्षा रहती है।

गद्यांश के अनुसार कविता के सम्बन्ध में असत्य कथन है?

Aकविता का कार्य है भावों का परिष्करण, उदातीकरण
Bकविता पद्य का एक प्रकार विशेष है
Cआलोचक कविता की अनेक आयातित परिभाषाएँ गढ़ते रहते हैं
Dतुक और लय की गतिशीलता का भी कविता में अलग तरह का सृजन संदर्भ रहता है
🔒 Answer hidden — practise on Mcqkart to check yourself and see the explanation.

Want more like this? Create a free account to practise a full test, track your progress, and get spaced-repetition review.

Practise on Mcqkart →🎓 Book an expert →