McqkartGet appPractise

विदेशी प्रभुत्व के अधीन कोई देश वर्तमान से बचाव किसी लुप्त युग के स्वप्नों में खोजता है और बीती पीढ़ियों की महानता के दृश्यों में सांत्वना पाता है। यह एक मूर्खतापूर्ण और खतरनाक शगल है जिसमें हममें से बहुत लोग रमते हैं। भारत में हमारे लिए एक समान रूप से संदिग्ध प्रथा यह कल्पना करना है कि हम अब भी आध्यात्मिक रूप से महान हैं, यद्यपि अन्य दृष्टियों से हम संसार में नीचे आ गए हैं।

आध्यात्मिक या ऐसी कोई अन्य महानता स्वतंत्रता और अवसर के अभाव में या भुखमरी और दुख में नहीं पाई जा सकती। अनेक पश्चिमी लेखकों ने यह धारणा प्रोत्साहित की है कि भारतीय परलोकोन्मुख (other worldly) हैं। मेरा अनुमान है कि प्रत्येक देश के निर्धन और अभागे लोग कुछ हद तक परलोकोन्मुख बन जाते हैं, जब तक कि वे क्रांतिकारी न बन जाएँ, क्योंकि यह संसार स्पष्टतः उनके लिए नहीं बना है।

अधीन लोग भी ऐसे ही हैं। जैसे-जैसे मनुष्य परिपक्वता की ओर बढ़ता है, वह बाह्य वस्तुगत संसार में पूर्णतः लीन या संतुष्ट नहीं रहता। वह कोई आंतरिक अर्थ और कोई मनोवैज्ञानिक और शारीरिक संतोष भी खोजता है।

अतः लोगों के साथ-साथ सभ्यताएँ भी परिपक्व होकर वयस्कों की भाँति बढ़ती हैं। प्रत्येक सभ्यता और प्रत्येक व्यक्ति बाह्य और आंतरिक जीवन की इन समांतर धाराओं को प्रकट करता है। जहाँ वे मिलती हैं या एक-दूसरे के निकट रहती हैं वहाँ एक संतुलन और स्थिरता होती है, और जब वे अलग हो जाती हैं, तब ऐसे संघर्ष और संकट उठते हैं जो मन और आत्मा को यातना देते हैं।

निम्नलिखित में से किसे गद्यांश की सर्वाधिक वैध पूर्वधारणा (assumption) माना जा सकता है?

Aविदेशी प्रभुत्व के अधीन देश आध्यात्मिक साधना नहीं कर सकता
Bनिर्धनता आध्यात्मिक साधना में बाधा है ✓ Correct
Cउपर्युक्त दोनों
Dउपर्युक्त में से कोई नहीं
Correct answer: (B) निर्धनता आध्यात्मिक साधना में बाधा है
Explanation

वैध पूर्वधारणा यह है कि निर्धनता आध्यात्मिक साधना में बाधा है, अतः यही उत्तर है।

गद्यांश कहता है कि आध्यात्मिक महानता स्वतंत्रता और अवसर के अभाव या भुखमरी और दुख के बीच नहीं पाई जा सकती।

अतः यह मान लेता है कि निर्धनता और अभाव किसी भी आध्यात्मिक उपलब्धि के मार्ग में खड़े होते हैं।

यह विचार कि विदेशी शासन के अधीन देश बिलकुल आध्यात्मिकता नहीं साध सकता, गद्यांश के विपरीत है।

अतः वह कथन पूर्वधारणा नहीं हो सकता।

चूँकि केवल दूसरा टिकता है, सर्वाधिक वैध पूर्वधारणा यह है कि निर्धनता आध्यात्मिक साधना में बाधा है।

Want more like this? Create a free account to practise a full test, track your progress, and get spaced-repetition review.

Practise on Mcqkart →🎓 Book an expert →