Mcqkart
Mcqkart
Practice Log in

Choose the correct statements from the following: Choose the correct answer from the options given below:

Paper 1 · Teaching Aptitude UGC NET 2025 DEC Law
निम्नलिखित कथनों में से सही कथनों का चयन कीजिए: नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनें:
  • 1. अपनी ही सोच के बारे में सोच सकने की क्षमता परासंज्ञान होती है।
  • 2. परासंज्ञान हमें स्वयं के संज्ञान और अभिप्रेरण प्रक्रियाओं को नियंत्रण में रखने में सहायक होता है।
  • 3. लोग कैसे सीखें, इस बारे में उनका शिक्षण शिक्षार्थियों में एजेन्सी और उत्तरदायित्व के भाव को बढ़ावा देने के विचार से उत्पन्न होता है।
  • 4. परासंज्ञान लोगों को इस बारे में शिक्षित करने में सहायता नहीं करता कि वे कैसे सीखें।
  • 5. परासंज्ञानात्मक ज्ञान और आत्म-विनियमन सम्बन्धित अवयव हैं।
Aकेवल 1, 4 और 5
Bकेवल 1, 3 और 4
Cकेवल 2, 4 और 5
Dकेवल 1, 2, 3 और 5 ✓ Correct
Answer: D
Explanation. परासंज्ञान अपनी ही सोच के बारे में सोचना है, अतः कथन 1 सही है। यह हमारी संज्ञानात्मक और अभिप्रेरक प्रक्रियाओं को नियंत्रित करता है तथा आत्म-विनियमन से जुड़ा है, अतः कथन 2 और 5 सही हैं। शिक्षार्थियों को सीखना सिखाना उनमें एजेन्सी और उत्तरदायित्व विकसित करता है, अतः कथन 3 सही है। कथन 4 परासंज्ञान की भूमिका को गलत ढंग से नकारता है, जो सत्य के विपरीत है। सही समुच्चय 1, 2, 3 और 5 है।

Want more like this? Create a free account to practise a full test, track your progress, and get spaced-repetition review.

Shared by Mcqkart · via Mcqkart.in

Discover more from Mcqkart

Subscribe to get the latest posts sent to your email.