Mcqkart
Mcqkart
Practice Log in

Given below are two statements. In the light of the above statements, choose the most appropriate…

Paper 1 · Comprehension UGC NET June 2023 (Shift 2)
Passage
भारत को दिन के उजाले का प्रबंधन वर्तमान की तुलना में कहीं बेहतर ढंग से करने की आवश्यकता है। इसका अधिकतम उपयोग ऊर्जा दक्षता की दिशा में भी एक अच्छी शुरुआत है। कॉर्नेल के एक अध्ययन के अनुसार, दिन के उजाले का उचित उपयोग न करने पर स्वास्थ्य प्रभावों के अतिरिक्त 4.1 अरब डॉलर, अर्थात जीडीपी का 0.2%, की लागत आती है। विशेषज्ञों ने भारत में अनेक समय क्षेत्र सुझाए हैं, संभवतः 1947 से पूर्व की दो समय क्षेत्रों वाली प्रणाली की ओर लौटने का, जैसा कि वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) की राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला, जो भारत की आधिकारिक समय निर्धारक है, ने प्रस्तावित किया। किंतु आवश्यक भारी निवेश तथा समन्वय की संभार तंत्रीय (logistical) कवायद को देखते हुए यह विचार अनाकर्षक है; डेलाइट सेविंग एक अधिक व्यावहारिक विकल्प है। डेलाइट सेविंग टाइम, या समरटाइम, घड़ी को एक घंटा आगे बढ़ाकर दिन से अधिक उजाला प्राप्त करने की प्रणाली है। इससे मार्च से अक्टूबर के ग्रीष्म माहों में अतिरिक्त एक घंटे के उजाले का उपयोग संभव होगा। और सर्दियों की सुबहों में रोशनी जलाने से बचा जा सकेगा क्योंकि सूर्य देर से उगता है। यह प्रणाली देश के पूर्वी तथा पूर्वोत्तर भाग में विशेष रूप से उपयोगी होगी। उजाले के अधिकतम उपयोग हेतु कार्यस्थल पर एकसमान खुलने के समय से हटना लाभकारी हो सकता है। देश के पश्चिमी भागों में सूर्य पूर्वी भागों की तुलना में लगभग 90 मिनट बाद अस्त होता है। पूर्वोत्तर तथा पूर्वी राज्यों में प्रतिष्ठान अन्य स्थानों की तुलना में एक घंटा पहले कार्य आरंभ कर सकते हैं। इससे यहाँ के लोग अपने कार्य समय को पर्यावरणीय संकेतों से मिला सकेंगे, जबकि अन्यत्र दूसरों को अग्रिम लाभ मिलेगा। उजाले के अधिकतम उपयोग हेतु समय आगे बढ़ाने में ऊर्जा बचाने की क्षमता है, जो ऊर्जा उपयोग को महत्वपूर्ण रूप से बदलेगी, भारत के कार्बन फुटप्रिंट को घटाएगी तथा सूर्य के प्रकाश के प्राकृतिक संसाधन का लाभ उठाने में सहायक होगी। यह तो धूप रहते उसका अधिकतम लाभ उठाने की बात है।
नीचे दो कथन दिए गए हैं। उपर्युक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनिए:
  • कथन I: डेलाइट सेविंग टाइम मार्च से अक्टूबर तक अतिरिक्त एक घंटे के उजाले का उपयोग करने देगा।
  • कथन II: सभी कार्यस्थलों पर एकसमान खुलने का समय उजाले का अधिकतम उपयोग करेगा।
Aकथन I तथा कथन II दोनों सही हैं
Bकथन I तथा कथन II दोनों गलत हैं
Cकथन I सही है तथा कथन II गलत है ✓ Correct
Dकथन I गलत है तथा कथन II सही है
Answer: C
Explanation. गद्यांश के अनुसार कथन I सही है, किंतु उजाले के अधिकतम उपयोग हेतु एकसमान समय से हटना सुझाया गया है, अतः कथन II गलत है। अतः विकल्प C।

Want more like this? Create a free account to practise a full test, track your progress, and get spaced-repetition review.

Shared by CAP Rajasthan · via Mcqkart.in

Discover more from Mcqkart

Subscribe to get the latest posts sent to your email.