Paper 1 · Comprehension
UGC NET 2025 DEC Social Medicine and Community Health
Passage
जॉन बी वाट्सन, एक जन्तु प्रयोगवादी ने सबसे पहले उद्दीपन-अनुक्रिया (स्टिमुलस-रिस्पांस) मनोविज्ञान को लोकप्रिय बनाया। उनका तर्क था कि समस्त मानव कार्रवाइयाँ बाहरी पर्यावरणीय उद्दीपनों के प्रति एक अनुबंधित अनुक्रिया मात्र हैं। वाट्सन के सिद्धांत को, पृथक्कृत मानवीय व्यवहारों पर इसके संकीर्ण फोकस के कारण, व्यवहारवाद के नाम से जाना जाता है। व्यवहारवादियों ने मनोविज्ञान की व्यापक रूप से प्रचलित इस प्रस्थापना को अस्वीकार कर दिया जिसके अनुसार सामान्यतः उच्चतर मानसिक प्रक्रियाएँ (अर्थात् सचेत विचार या अनुचिंतन) मानव कार्रवाइयों को नियंत्रित करती हैं।
ऐसे ‘मनोवादी’ दृष्टिकोणों के विपरीत, व्यवहारवादियों ने यह तर्क दिया कि चेतना का उद्देश्य केवल यह है कि वह बाह्य उद्दीपनों द्वारा उत्पन्न किए गए व्यवहारों को बाद में तर्कसंगत ठहराए। व्यवहारवादियों ने अपने सिद्धांतों में से सारी मनोवादी शब्दावलियों से पीछा छुड़ाने का प्रयास किया, और दृढ़ता से प्रेक्षणीय चरों के साथ ही काम किया, जिनमें एक ओर पर्यावरणी उद्दीपन थे और दूसरी ओर व्यवहार थे।
विशिष्ट उद्दीपनों और विशिष्ट व्यवहारों के बीच की सम्बंद्धताओं के अध्ययन द्वारा व्यवहारवादियों ने कार्रवाइयों (एक्शन्स) के लिए उत्तरदायी पहले से अज्ञात कारणों के अन्वेषण की आशा की। अनुबंधन का विचार व्यवहारवाद की केन्द्रीय धारणाओं में से एक है। व्यवहारवादियों का तर्क था कि अधिकांश मानव-व्यवहार बाह्य पर्यावरण द्वारा अनुबंधन का परिणाम है। सकारात्मक और नकारात्मक उद्दीपनों द्वारा, हमें कुछ निश्चित तरीकों से व्यवहार करने के लिए अनुबंधित किया गया है। हम पुरस्कार पाने या दण्ड से बचने के लिए कोई व्यवहार करते हैं।
जब लोग पुरस्कार चाहते हैं, तो वे निम्न में से किस कारण की वजह से एक निश्चित प्रकार का व्यवहार करते हैं?
Aअभिप्रेरण
Bसकारात्मक उद्दीपन ✓ Correct
Cअनुचिंतन
Dनकारात्मक उद्दीपन
Answer: B
Explanation. गद्यांश समझाता है कि हम पुरस्कार पाने या दण्ड से बचने के लिए व्यवहार करते हैं, और पुरस्कार पाने के लिए किया गया व्यवहार सकारात्मक उद्दीपन के प्रति अनुक्रिया है। अतः जब लोग पुरस्कार चाहते हैं तो वे सकारात्मक उद्दीपन के कारण एक निश्चित प्रकार से व्यवहार करते हैं।
Want more like this? Create a free account to practise a full test, track your progress, and get spaced-repetition review.
Shared by Mcqkart · via Mcqkart.in
