McqkartGet appPractise

प्राचल n (परीक्षणों की संख्या) और p (सफलता की प्रायिकता) वाले चार अलग-अलग द्विपद वितरण हेतु माध्य तथा प्रसरण नीचे A-D में दिए गए हैं। प्रत्येक द्विपद वितरण हेतु परीक्षणों की संख्या (n) का परिकलन कीजिए और आरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए। नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

1.माध्य = 2.1, प्रसरण = 1.47
2.माध्य = 2.0, प्रसरण = 1.20
3.माध्य = 4.0, प्रसरण = 2.00
4.माध्य = 3.6, प्रसरण = 1.44
A3, 4, 1, 2
B1, 3, 2, 4
C4, 1, 3, 2
D2, 4, 1, 3 ✓ Correct
Correct answer: (D) 2, 4, 1, 3
Explanation

n का आरोही क्रम 5, 6, 7, 8 है जो 2, 4, 1, 3 देता है।

द्विपद में माध्य = np और प्रसरण = npq, अतः q = प्रसरण/माध्य और p = 1 - q.

तब n = माध्य / p.

मद 1 : q = 1.47/2.1 = 0.7, p = 0.3, n = 2.1/0.3 = 7.

मद 2 : n = 2.0/0.4 = 5 ; मद 3 : n = 4.0/0.5 = 8.

मद 4 : n = 3.6/0.6 = 6, अतः आरोही n : 5, 6, 7, 8 = मद 2, 4, 1, 3.

Want more like this? Create a free account to practise a full test, track your progress, and get spaced-repetition review.

Practise on Mcqkart →🎓 Book an expert →