McqkartGet appPractise

सड़क के नियम का अर्थ है कि सभी की स्वतंत्रताओं को संरक्षित रखने हेतु प्रत्येक की स्वतंत्रताओं में अनिवार्यतः कटौती की जाए। जैसे जब किसी चौराहे पर कोई पुलिसकर्मी सड़क के बीचों-बीच आकर अपना हाथ खड़ा करता है तो वह निरंकुशता का नहीं अपितु स्वतंत्रता का प्रतीक होता है। आपने निजी स्वतंत्रता की कटौती को स्वीकार किया है ताकि आप ऐसी सामाजिक व्यवस्था का आनन्द ले सकें जो आपकी स्वतंत्रता को यथार्थ बनाती है।

हमें अपनी व्यक्तिगत स्वतंत्रता और हमारी सामाजिक स्वतंत्रता, दोनों स्वतंत्रताओं का संरक्षण करना है। अर्थात्, हमें दोनों का विवेकसम्मत सम्मिश्रण चाहिए।

मैं किसी प्राधिकारी को यह कहने की अनुमति नहीं दूंगा कि मेरे बच्चे को इस या उस विद्यालय में जाना होगा या वह विज्ञान में अथवा कला में विशेषज्ञता प्राप्त करेगा। ये चीजें व्यक्तिगत हैं। परन्तु यदि मैं यह कहूँ कि मेरा बच्चा कोई शिक्षा लेगा ही नहीं, तब समाज मुझे दृढ़तापूर्वक यह बताएगा कि चाहे मुझे पसंद हो अथवा नहीं, मेरे बच्चे को शिक्षा ग्रहण करनी ही होगी।

हमें निम्न में से किसके संरक्षण की आवश्यकता है?

Aव्यक्तिगत स्वतंत्रता
Bसामाजिक स्वतंत्रता
Cव्यक्तिगत स्वतंत्रता
Dव्यक्तिगत व सामाजिक स्वतंत्रता, दोनों की ✓ Correct
Correct answer: (D) व्यक्तिगत व सामाजिक स्वतंत्रता, दोनों की
Explanation

लेखक स्पष्ट कहता है कि हमें दोनों स्वतंत्रताएँ बनाए रखनी हैं, अपनी व्यक्तिगत स्वतंत्रता और हमारी सामाजिक स्वतंत्रता, और दोनों का विवेकसम्मत सम्मिश्रण चाहिए। अतः उत्तर है व्यक्तिगत और सामाजिक दोनों स्वतंत्रता।

Want more like this? Create a free account to practise a full test, track your progress, and get spaced-repetition review.

Practise on Mcqkart →🎓 Book an expert →