McqkartGet appPractise

ज्वार के उतरने पर वह रेत के ऊपर चलते हुए अन्तरीय की ओर और कोने पर घुमाव के बाद खुले समुद्र के सम्मुख स्थित छोटी खाड़ी तक पहुँचा। यह नाँव से अगम्य थी क्योंकि चट्टानों की परतें बाहर निकली हुई थीं और उनके चारों ओर जोखिम भरे ढंग से धाराएँ चक्कर काट रही थीं।

लेकिन आप यहाँ चलकर जा सकते थे यदि आप निम्नतम उतार वाले भाटों में से किसी ऐसे का चयन करें जो बहुत लम्बी दूर तक पीछे हट गया हो। आप इस अभियान पर देर तक ठहर नहीं सकते थे क्योंकि एक बार पलटने के बाद ज्वार बहुत तेजी से आता था।

इस कारण से बहुत कम लोग ही इस छोटी खाड़ी और उसके पीछे स्थित गुफा की खोज कर पाए थे। लेकिन इस आदमी को अज्ञात हमेशा एक चुम्बक की तरह खींचता था। उसने खाड़ी को ताजा और कचरा विहीन पाया क्योंकि यह ऊँचे ज्वार के समय समुद्र से पूरी तरह ढँक जाती थी। गुफा रहस्यमयी ढंग से अँधेरी, ठंडी और आमंत्रित करती हुई सी लगी।

और वह उस गुफा के सुदूरतम कोने तक अन्दर घुसता चला गया जहाँ उसने एक चौड़ी दरार की खोज की जो काफी हद तक एक चिमनी की तरह थी। उसने ऊपर की ओर देखा और उसे लगा कि वह दिन की रोशनी का एक हिस्सा देख सकता है।

कोई भी खाड़ी को देखने पहुँच सकता

Aकतिपय विशिष्ट धार्मिक अवसरों पर।
Bउस समय जब ज्वार उतार पर हो। ✓ Correct
Cकिसी भी समय जब किसी की इच्छा हो।
Dअपने खाली समय में।
Correct answer: (B) उस समय जब ज्वार उतार पर हो।
Explanation

गद्यांश कहता है कि वहाँ केवल निम्नतम उतार वाले भाटों में से किसी एक को चुनकर ही चला जा सकता था, यानी जब ज्वार उतार पर हो। इसलिए खाड़ी को उस समय देखा जा सकता था जब ज्वार उतार पर हो।

Want more like this? Create a free account to practise a full test, track your progress, and get spaced-repetition review.

Practise on Mcqkart →🎓 Book an expert →