कार्यों की योजना बनाने, संगठित करने, नेतृत्व करने और नियंत्रित करने के लिए जिम्मेदार लोगों द्वारा निर्देशित संगठित प्रयास हजारों वर्षों पहले से मौजूद हैं। उदाहरण के लिए मिस्र के पिरामिड और चीन की महान दीवार विशाल पैमाने की परियोजनाओं के मूर्त साक्ष्य हैं, इन परियोजनाओं में दसों हजार लोगों को काम पर लगाया गया और ये आधुनिक काल से बहुत पहले शुरू की गई थीं। पिरामिड विशेष रूप से रोचक उदाहरण है।
एक पिरामिड का निर्माण करने के लिए 100,000 श्रमिकों ने 20 वर्ष तक कार्य किया। प्रत्येक श्रमिक को किसने बताया कि क्या करना है? किसने यह सुनिश्चित किया कि निर्माण स्थल पर पर्याप्त पत्थर होने चाहिए ताकि श्रमिक व्यस्त रहें?
ऐसे प्रश्नों का उत्तर है प्रबंधक। उस समय प्रबंधकों को किसी भी नाम से जाना जाता हो, लेकिन किसी ने यह योजना बनाई होगी कि क्या करना है, और इसे करने के लिए लोगों और सामग्री को संगठित किया होगा, श्रमिकों का नेतृत्व और मार्गदर्शन किया होगा, और यह सुनिश्चित करने के लिए कुछ नियंत्रण लागू किए होंगे कि हर काम योजनाबद्ध तरीके से हो। आरंभिक प्रबंधन का एक अन्य उदाहरण इटली के वेनिस शहर में पंद्रहवीं शताब्दी के दौरान देखा जा सकता है, जो एक प्रमुख आर्थिक और व्यापारिक केन्द्र था। वेनिस के निवासियों ने एक आरंभिक रूप का व्यवसाय उद्यम विकसित किया और वर्तमान संगठनों के समान अनेक कार्य किए।
उदाहरण के लिए, वेनिस के शस्त्रागार में युद्धपोतों को नहरों में तैराया जाता था और प्रत्येक ठहराव पर पोत में सामग्री और साज सामान जोड़ा जाता था। क्या यह ऑटोमोबाइल असेम्बली लाइन में कार 'फ्लोटिंग' के समान नहीं है, जब कार में पुर्जे जोड़े जाते हैं? वेनिस के निवासियों ने असेम्बली लाइन के अतिरिक्त सामग्री पर नजर रखने के लिए भंडार और मालसूची प्रणाली, श्रम बल का प्रबंध करने के लिए मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली तथा राजस्व और लागत पर नजर रखने के लिए लेखांकन प्रणाली का भी उपयोग किया।
गद्यांश में इसका वर्णन है कि पिरामिडों को बनाने वाले मिश्र के लोगों के पास:
पिरामिडों के लिए गद्यांश कहता है कि किसी को योजना बनानी पड़ी कि क्या करना है। मालसूची, भंडार और लेखांकन प्रणालियाँ वेनिस के लिए वर्णित हैं, मिस्र के लिए नहीं, अतः सही विकल्प योजना है।
Want more like this? Create a free account to practise a full test, track your progress, and get spaced-repetition review.
Practise on Mcqkart →🎓 Book an expert →