कार्बनिक प्रकाश-उत्सर्जक डायोड (OLEDs) के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं? नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए।
1.प्लास्टिक कार्बनिक परतों के कारण OLEDs पारंपरिक LCD/LED प्रारूपों से बहुत मोटे और भारी होते हैं
2.OLEDs, LEDs से अधिक चमकीला प्रकाश देते हैं जिससे रंग अधिक जीवंत होते हैं
3.OLEDs, LCD/LED प्रारूपों से बहुत बड़ा दृश्य-क्षेत्र देते हैं
4.OLEDs को स्क्रीन जलाने हेतु किसी बैक-लाइटिंग की आवश्यकता होती है
5.OLEDs, LCD/LED प्रारूपों से अधिक विद्युत खपत करते हैं और अधिक ऊष्मा उत्पन्न करते हैं
Aकेवल 1, 2 और 3
Bकेवल 2, 3 और 5
Cकेवल 3, 4 और 5
Dकेवल 2 और 3 ✓ Correct
Correct answer: (D) केवल 2 और 3
Explanation
कथन 2 सही है क्योंकि OLEDs साधारण LEDs से अधिक चमकीले और जीवंत रंग देते हैं।
कथन 3 सही है क्योंकि OLEDs, LCD या LED पैनलों से कहीं अधिक चौड़ा दृश्य-कोण देते हैं।
कथन 1 गलत है क्योंकि पतली कार्बनिक परतें OLEDs को मोटा नहीं बल्कि पतला और हल्का बनाती हैं।
कथन 4 गलत है क्योंकि प्रत्येक OLED पिक्सेल स्वयं प्रकाश उत्सर्जित करता है और उसे बैक-लाइटिंग की आवश्यकता नहीं।
कथन 5 गलत है क्योंकि OLEDs सामान्यतः कम विद्युत खपत करते हैं और कम ऊष्मा उत्पन्न करते हैं।
स्वयं प्रकाश देने के कारण OLEDs पिक्सेलों को पूरी तरह बंद कर सच्चा काला दिखा सकते हैं।
Want more like this? Create a free account to practise a full test, track your progress, and get spaced-repetition review.
Practise on Mcqkart →🎓 Book an expert →