McqkartGet appPractise

पुरुषों और महिलाओं को पूर्ण और वैयक्तिक मनुष्य के रूप में चित्रित किया जाना चाहिए। उन्हें उनके लिंग (सेक्स) के पारंपरिक गुणों से चित्रित नहीं किया जाना चाहिए। महिलाओं को पुरुषों की ही तरह समान व्यावहारिक, सकारात्मक और वस्तुनिष्ठ अभिवृत्तियाँ होने के रूप में दर्शाया जाना चाहिए।

इसी तरह, पुरुषों का भी अविवेकी, विषयनिष्ठ और नकारात्मक अभिवृत्तियाँ होने के रूप में प्रतिनिधित्व किया जाना चाहिए। बच्चों के चित्रण में लड़कियों को प्रायः सक्षम और यहाँ तक कि दबंग के रूप में दर्शाया जाना चाहिए। पुरुषों और महिलाओं दोनों के साथ समान सम्मान और गरिमा का व्यवहार किया जाना चाहिए।

प्रत्येक लिंग के जीर्ण पारंपरिक गुणों की समाप्त होनी चाहिए, जहाँ तक संभव हो, उनकी शारीरिक गुणों से बचना चाहिए। यौन वस्तु के रूप में महिलाओं को मानने का लैंगिक उपागम, उनके संबंध में लतीफा कहने और उनके मुद्दों पर व्यंग्य कसने से बचना चाहिए। इसी तरह पुरुषों का महिलाओं पर अत्यधिक निर्भर और उनके प्रभुत्व के अधीन होने के रूप में चित्रण और उपहास नहीं किया जाना चाहिए। लैंगिक सीमांकन द्वारा गतिविधि के विभिन्न क्षेत्रों को चित्रित नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि पुरुषों और महिलाओं दोनों को सम्मिलित करना चाहिए।

लेखकों को महिलाओं की सक्षमता और प्रवीणता पर आश्चर्यचकित होकर विश्वास न करने की अभिवृत्ति से बचना चाहिए। महिलाओं को सक्रिय प्रतिभागी बताया जाना चाहिए, न कि पुरुषों के अधीन होने के रूप में। इसके अतिरिक्त, महिलाएँ पुरुषों जितनी ही प्रारंभकर्ता और प्रवर्तक हैं।

निम्नलिखित में से कौन-सा सुझाव लेखक द्वारा नहीं दिया गया है?

Aदोनों लिंग को समान सम्मान और गरीमा दी जानी चाहिए।
Bदोनों लिंग को व्यक्तिक मनुष्य के रूप में चित्रित किया जाना चाहिए।
Cदोनों लिंग के अपने पारंपरिक और शारीरिक गुण होने चाहिए। ✓ Correct
Dदोनों लिंग के व्यावहारिक, सकारात्मक और वस्तुनिष्ठ अभिवृत्तियाँ होना दिखाया जाना चाहिए।
Correct answer: (C) दोनों लिंग के अपने पारंपरिक और शारीरिक गुण होने चाहिए।
Explanation

लेखक स्पष्ट रूप से समान सम्मान और गरिमा, दोनों लिंगों को वैयक्तिक मनुष्य के रूप में दिखाना, और दोनों को समान व्यावहारिक, सकारात्मक तथा वस्तुनिष्ठ गुण देना सुझाता है, इसलिए विकल्प 1, 2 और 4 सभी गद्यांश में दिए गए हैं। विकल्प 3 कहता है कि हर लिंग अपने पारंपरिक और शारीरिक गुण बनाए रखे, पर लेखक तो चाहता है कि ये जीर्ण गुण समाप्त हों और शारीरिक गुणों से बचा जाए। इसलिए लेखक द्वारा नहीं दिया गया सुझाव तीसरा है।

Want more like this? Create a free account to practise a full test, track your progress, and get spaced-repetition review.

Practise on Mcqkart →🎓 Book an expert →