Paper 1 · Research Aptitude
UGC NET 2021 (Shift 1)
सूची I को सूची II के साथ सुमेलित कीजिए:
List I
- I. सरल यादृच्छिक प्रतिचयन (Simple Random Sampling)
- II. स्तरित यादृच्छिक प्रतिचयन (Stratified Random Sampling)
- III. गुच्छ प्रतिचयन (Cluster Sampling)
- IV. हिमगोलक प्रतिचयन (Snowball Sampling)
List II
- a. पहले सदस्य को अन्य सदस्यों की पहचान के लिए सूचक के रूप में प्रयोग किया जाता है, यह प्रक्रिया इसी प्रकार चलती रहती है
- b. इकाइयाँ उनके परिवेश के आधार पर अक्षुण्ण रूप में चुनी जाती हैं
- c. इकाइयाँ निर्धारित समूहों अथवा स्तरों में से यादृच्छिक रूप से चुनी जाती हैं
- d. इकाइयाँ प्रत्येक को समान तथा स्वतंत्र अवसर देकर चुनी जाती हैं
AI-a, II-b, III-c, IV-d
BI-d, II-c, III-b, IV-a ✓ Correct
CI-c, II-d, III-a, IV-b
DI-b, II-a, III-d, IV-c
Answer: B
Explanation. सरल यादृच्छिक प्रतिचयन प्रत्येक इकाई को समान एवं स्वतंत्र अवसर देता है (d); स्तरित प्रतिचयन निर्धारित समूहों से यादृच्छिक रूप से चुनता है (c); गुच्छ प्रतिचयन परिवेश के आधार पर अक्षुण्ण समूह लेता है (b); हिमगोलक प्रतिचयन एक सूचक के माध्यम से अन्य तक पहुँचता है (a)। यही विकल्प B है।
Want more like this? Create a free account to practise a full test, track your progress, and get spaced-repetition review.
Shared by VISHNU RANKAWAT · via Mcqkart.in
