निम्न तालिका में वर्ष 2023 व 2024 में छह भिन्न भिन्न विद्यालयों (A-F) से 10+2 परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों (बालक व बालिकाओं) की संख्या और बालिकाओं का प्रतिशत दर्शाया गया है। तालिका में प्रदत्त डाटा के आधार पर आगे पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
10+2 परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों का विद्यालय वार विवरण
| विद्यालय | 2023 उत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या | 2023 उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत | 2024 उत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या | 2024 उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत |
|---|---|---|---|---|
| A | 500 | 46% | 550 | 44% |
| B | 600 | 42% | 640 | 40% |
| C | 650 | 56% | 560 | 45% |
| D | 720 | 60% | 800 | 48% |
| E | 600 | 54% | 840 | 55% |
| F | 650 | 50% | 750 | 36% |
सभी छह विद्यालयों (A-F) को मिलाकर वहां से वर्ष 2024 में 10+2 परीक्षा में उत्तीर्ण बालकों की औसत संख्या क्या है?
उत्तीर्ण बालक बराबर कुल उत्तीर्ण गुणा बालकों का अंश, अर्थात एक में से बालिका प्रतिशत घटाने पर प्राप्त भाग। वर्ष 2024 के लिए: A 550 गुणा 0.56 बराबर 308, B 640 गुणा 0.60 बराबर 384, C 560 गुणा 0.55 बराबर 308, D 800 गुणा 0.52 बराबर 416, E 840 गुणा 0.45 बराबर 378, F 750 गुणा 0.64 बराबर 480। इनका योग 2274 है और 6 से भाग देने पर 379 आता है।
Want more like this? Create a free account to practise a full test, track your progress, and get spaced-repetition review.
Practise on Mcqkart →🎓 Book an expert →