McqkartGet appPractise

पारंपरिक और पुरातन बुद्धिमानी का यह अभिकथन है कि हम में से प्रत्येक की 'अधिगम शैलियाँ' हमारे लिए विशिष्ट हैं। इसका निहितार्थ यह है कि यदि आप अपनी अभिरुचि की शैली का प्रयोग करके नहीं सीखते हैं तो आप वांछित ज्ञान प्राप्त करने में असफल हो जाएंगे। यह आपको कुछ नया सीखने हेतु कठोर परिश्रम न करने का बहाना भी देता है।

तथापि 'सॉफ्ट-वायर्ड' में माइकल मेरजेनिच दर्शाते हैं कि मस्तिष्क की सुनम्यता हमारे सीखने के तरीके तक विस्तारित होती है। दूसरे शब्दों में, हम यह सीख सकते हैं कि हम कैसे सीखें। वास्तव में हमें ऐसा करने पर प्रबलतापूर्वक फोकस करना चाहिए।

पढ़ने अथवा संभाषणों में सम्मिलित होने के साथ-साथ, भिन्न अधिगम शैलियों अथवा अधिक सटीक रूप से कहें, अधिगम रणनीतियों का परिष्कार करने पर ध्यान दें। सूक्ष्म निपुणता (माइक्रोमास्टरी) आपको प्रयोग करने और विभिन्न अधिगम रणनीतियों के विशाल विन्यास का प्रयोग करने योग्य बनाती है। चूंकि संबंधित माइक्रोमास्टरी में सभी (थोड़े बहुत सातत्य से) भली-भांति सफल होने के लिए बने हैं, आपके पास संभावित अधिगम रणनीतियों के अपने भंडार में वृद्धि का संपूर्ण अवसर है।

यह आपकी उद्भावना प्रवाहिता (आइडिएशनल फ्लुएंसी) में, परस्पर विरोधी अथवा विपरीत विचार समुच्चयों के बीच अदला-बदली करने की आपकी योग्यता में वृद्धि करता है। यदि एक रणनीति कार्य करती नहीं प्रतीत होती है, चाहे आप उसके कितने ही बड़े समर्थक हों, आप निर्बाध तरीके से दूसरी को अपना सकते हैं। आज के तेज़ी के साथ बदलते, तीव्र अधिगम परिवेश में, जो आज हमारे सामने अधिकाधिक आ रहा है, कार्यरत लोगों के लिए उद्भावना प्रवाहिता एक आवश्यक गुण है।

तेजी से बदलते और तीव्र अधिगम परिवेश में रखने योग्य सर्वोत्तम कौशल कौन सा है?

Aउद्भावना प्रवाहिता ✓ Correct
Bविशिष्ट अधिगम शैली
Cमस्तिष्क की सुनम्यता
Dकठोर परिश्रम की क्षमता
Correct answer: (A) उद्भावना प्रवाहिता
Explanation

गद्यांश अंत में कहता है कि उद्भावना प्रवाहिता तेजी से बदलते, तीव्र अधिगम परिवेश में कार्यरत किसी भी व्यक्ति के लिए आवश्यक गुण है। अतः वहाँ रखने योग्य सर्वोत्तम कौशल उद्भावना प्रवाहिता है।

Want more like this? Create a free account to practise a full test, track your progress, and get spaced-repetition review.

Practise on Mcqkart →🎓 Book an expert →