McqkartGet appPractise

पुरुषों और महिलाओं को पूर्ण और वैयक्तिक मनुष्य के रूप में चित्रित किया जाना चाहिए। उन्हें उनके लिंग (सेक्स) के पारंपरिक गुणों से चित्रित नहीं किया जाना चाहिए। महिलाओं को पुरुषों की ही तरह समान व्यावहारिक, सकारात्मक और वस्तुनिष्ठ अभिवृत्तियाँ होने के रूप में दर्शाया जाना चाहिए।

इसी तरह, पुरुषों का भी अविवेकी, विषयनिष्ठ और नकारात्मक अभिवृत्तियाँ होने के रूप में प्रतिनिधित्व किया जाना चाहिए। बच्चों के चित्रण में लड़कियों को प्रायः सक्षम और यहाँ तक कि दबंग के रूप में दर्शाया जाना चाहिए। पुरुषों और महिलाओं दोनों के साथ समान सम्मान और गरिमा का व्यवहार किया जाना चाहिए।

प्रत्येक लिंग के जीर्ण पारंपरिक गुणों की समाप्त होनी चाहिए, जहाँ तक संभव हो, उनकी शारीरिक गुणों से बचना चाहिए। यौन वस्तु के रूप में महिलाओं को मानने का लैंगिक उपागम, उनके संबंध में लतीफा कहने और उनके मुद्दों पर व्यंग्य कसने से बचना चाहिए। इसी तरह पुरुषों का महिलाओं पर अत्यधिक निर्भर और उनके प्रभुत्व के अधीन होने के रूप में चित्रण और उपहास नहीं किया जाना चाहिए। लैंगिक सीमांकन द्वारा गतिविधि के विभिन्न क्षेत्रों को चित्रित नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि पुरुषों और महिलाओं दोनों को सम्मिलित करना चाहिए।

लेखकों को महिलाओं की सक्षमता और प्रवीणता पर आश्चर्यचकित होकर विश्वास न करने की अभिवृत्ति से बचना चाहिए। महिलाओं को सक्रिय प्रतिभागी बताया जाना चाहिए, न कि पुरुषों के अधीन होने के रूप में। इसके अतिरिक्त, महिलाएँ पुरुषों जितनी ही प्रारंभकर्ता और प्रवर्तक हैं।

उपरोक्त गद्यांश में विषयनिष्ठ अभिवृत्ति किसको संदर्भित करती है?

Aव्यक्तिगत और प्रायः पक्षपाती विचार ✓ Correct
Bउपकरणीय बुद्धिमत्ता पर आधारित विचार
Cतर्कसंगत विचार
Dन्यायसंगत और पक्षपातरहित मत
Correct answer: (A) व्यक्तिगत और प्रायः पक्षपाती विचार
Explanation

गद्यांश में विषयनिष्ठ (सब्जेक्टिव) को वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) के विरुद्ध रखा गया है। वस्तुनिष्ठ का अर्थ है निष्पक्ष और तथ्य आधारित, इसलिए यहाँ विषयनिष्ठ का अर्थ इसका उल्टा है, यानी पक्षपात से रंगे व्यक्तिगत विचार। लेखक विषयनिष्ठ को अविवेकी और नकारात्मक के साथ जोड़ता है, जो पुष्टि करता है कि यह व्यक्तिगत और प्रायः पक्षपाती विचारों को दर्शाता है। इसलिए पहला विकल्प सही है, जबकि बाकी तीन निष्पक्ष या तर्कसंगत सोच का वर्णन करते हैं, जो वस्तुनिष्ठ पक्ष है, विषयनिष्ठ नहीं।

Want more like this? Create a free account to practise a full test, track your progress, and get spaced-repetition review.

Practise on Mcqkart →🎓 Book an expert →