McqkartGet appPractise

निम्न तालिका में मई से सितंबर तक के पांच भिन्न महीनों में बेचे गए लाल व सफेद ई वी की कुल संख्या में से लाल विद्युत वाहनों (ई वी) की बिक्री की संचित संख्या और बेचे गए ई वी की कुल संख्या का संचित प्रतिशत दर्शाया गया है। तालिका में प्रदत्त डाटा के आधार पर आगे पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

ई वी की बिक्री का माह-वार वितरण

माहलाल ई वी की बिक्री की संचित संख्याई वी की बिक्री का संचित प्रतिशत (लाल और सफेद रंग वाली)
मई36025%
जून तक45641%
जुलाई तक81661%
अगस्त तक103279%
सितंबर तक1232100%

टिप्पणी: सभी पांच महीनों में बेचे गए ई वी (लाल व सफेद) की संचित संख्या 2400 है।

मई में बेची गई ई वी की संख्या और अगस्त में बेची गई लाल व सफेद ई वी की औसत संख्या का अनुपात क्या है?

A11:7
B9:4
C17:12
D25:9 ✓ Correct
Correct answer: (D) 25:9
Explanation

मई में बेची गई कुल ई वी 2400 का 25 प्रतिशत अर्थात 600 हैं। अगस्त में लाल 216 और सफेद 216 हैं, अतः इनका औसत 432 बटा 2 अर्थात 216 है। अनुपात 600 अनुपात 216 है, और दोनों को 24 से भाग देने पर 25 अनुपात 9 प्राप्त होता है।

Want more like this? Create a free account to practise a full test, track your progress, and get spaced-repetition review.

Practise on Mcqkart →🎓 Book an expert →