Mcqkart
Mcqkart
Practice Log in

The number of students who scored 80 and above marks in Hindi is _________ % less…

Paper 1 · Data Interpretation UGC NET 26th June 2025 Shift 1
Data

निम्न तालिका में हिन्दी व पंजाबी परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों की कुल संख्या का संचित प्रतिशत व हिंदी परीक्षा में भाग लेने और 80 व अधिक, 70 व अधिक, 60 व अधिक, 50 व अधिक, और 40 व अधिक की पांच भिन्न श्रेणियों में अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संचित संख्या दर्शाई गई है। तालिका में प्रदत्त डाटा के आधार पर आगे पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

विद्यार्थियों का अंक-वार वितरण

अंक (100 में से)हिन्दी व पंजाबी परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों की कुल संख्या का संचित प्रतिशतहिन्दी परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों की संचित संख्या
80 व अधिक15%108
70 व अधिक35%264
60 व अधिक65%424
50 व अधिक90%554
40 व अधिक100%624

टिप्पणी: (1) परीक्षा में उपस्थित विद्यार्थियों की कुल संख्या 1200 है। (2) परीक्षा में कोई भी विद्यार्थी अनुत्तीर्ण नहीं हुआ है। (3) प्रत्येक विद्यार्थी ने केवल एक परीक्षा अर्थात हिंदी परीक्षा अथवा पंजाबी परीक्षा में ही भाग लिया है।

हिंदी में 80 अथवा 80 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या पंजाबी में 60 अथवा 60 अंकों से अधिक परन्तु 70 अंकों से कम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या से _________ % कम है।
A46 ✓ Correct
B54
C44
D52
Answer: A
Explanation
हिंदी 80 व अधिक = 108। पंजाबी 60 से 70 से कम = पंजाबी 60 व अधिक − पंजाबी 70 व अधिक। संयुक्त 60 व अधिक = 780 तथा हिंदी = 424, अतः पंजाबी 60 व अधिक = 356। संयुक्त 70 व अधिक = 420 तथा हिंदी = 264, अतः पंजाबी 70 व अधिक = 156। पंजाबी 60 से 70 से कम = 356 − 156 = 200। कमी प्रतिशत = (200 − 108) ÷ 200 × 100 = 46।

Want more like this? Create a free account to practise a full test, track your progress, and get spaced-repetition review.

Shared by Mcqkart · via Mcqkart.in

Discover more from Mcqkart

Subscribe to get the latest posts sent to your email.